तमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रगान का अपमान! BJP बोली- राष्ट्र और संविधान विरोधी है DMK सरकार

By अंकित सिंह | Jan 06, 2025

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि पारंपरिक वार्षिक संबोधन पढ़े बिना विधानसभा से चले गए। तमिलनाडु राजभवन ने इसको लेकर दावा किया कि आज सदन में राज्यपाल के आगमन पर केवल तमिल थाई वाज़्थु गाया गया। राज्यपाल ने सदन को आदरपूर्वक याद दिलाया और राष्ट्रगान गाने की अपील की। हालाँकि, उन्होंने जिद्दी होकर मना कर दिया। संविधान और राष्ट्रगान के प्रति इस तरह के निर्लज्ज अनादर में भागीदार न बनने के लिए राज्यपाल ने गहरी पीड़ा में सदन छोड़ दिया। 

इसे भी पढ़ें: पी षणमुगम माकपा की तमिलनाडु इकाई के सचिव चुने गए, मुख्यमंत्री ने बधाई दी

वहीं, इसके जवाब में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राज्यपाल ने विधानसभा की परंपरा का उल्लंघन करना एक रिवाज बना लिया है और उनके कार्यों को "बचकाना" कहा है। उन्होंने विधानसभा में अपने पहले के भाषणों में राज्यपाल द्वारा छोड़े गए अंशों का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान के अनुसार राज्य के राज्यपाल द्वारा वर्ष के आरंभ में सरकार का अभिभाषण पढ़ना विधायी लोकतंत्र की परंपरा है! उन्होंने राजभवन का उल्लंघन करना अपनी आदत बना ली है। यह बचकानी बात है कि जो राज्यपाल थे, उन्होंने जो था उसे काट दिया और जो नहीं था उसे जोड़ दिया, इस बार बिना पढ़े ही चले गए। 

प्रमुख खबरें

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!