ख़ुफ़िया रिपोर्ट में आतंकी हमले की थी आशंका, PM ने किया था कश्मीर दौरा कैंसिल, पहलगाम पर खड़गे का बड़ा दावा

By अंकित सिंह | May 06, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रांची में कहा कि केंद्र ने आतंकी हमले पर खुफिया रिपोर्ट होने के बाद भी पहलगाम में अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात क्यों नहीं किए थे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब केंद्र ने खुफिया नाकामी स्वीकार की है तो क्या पहलगाम हमले में लोगों की मौत के लिए उसे जवाबदेह नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खुफिया विफलता है, सरकार ने इसे स्वीकार किया है और वे इसे हल करेंगे। अगर उन्हें यह पता था, तो उन्होंने कुछ क्यों नहीं किया?

इसे भी पढ़ें: इन देशों ने बिछाया है तगड़ा जाल, इसलिए मोदी पहलगाम का बदला लेने में कर रहे देरी?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को बंद करने और एससी, एसटी तथा ओबीसी समुदायों से नौकरियां छीनने की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार बनने के बाद पहली बार यहां आया हूं।  मैं सभी झारखंडवासियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। हम सबने आपकी वजह से बहुमत हासिल किया और आज झारखंड में एक मजबूत सरकार चल रही है। हम सभी जनता से किए वादे निभा रहे हैं। हमारे सरकार के मंत्री, विधायक सभी मिलकर जनता के लिए अच्छे से काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं इन सब को भी धन्यवाद देता हूं।  

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video