अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा 15 मई तक स्थगित, राज्य सरकार ने किए आदेश जारी

By दिनेश शुक्ल | May 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ने 15 मई, 2021 तक कोरोना कर्फ्यू बढाने का निर्णय लिया है। इससे पहले राज्य शासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए लोकहित में मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को 7 मई तक स्थगित किया गया था। वही अब सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकारी एवं अपर परिवहन आयुक्त ने बताया कि उक्त राज्यों से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को स्थगित करने की अवधि बढ़ाकर 15 मई, 2021 कर दी गई है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिये हैं।

प्रमुख खबरें

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

PM Modi ने Semiconductor CEOs के साथ की बैठक, उभरती तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने पर दिया जोर

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue