UP Election 2022 । करहल सीट पर दिलचस्प हुई चुनावी लड़ाई, अखिलेश के खिलाफ भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को उतारा

By अंकित सिंह | Jan 31, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पुरी दमखम लगा रहे हैं। इन सबके बीच करहल सीट भी अब सुर्खियों में है। अखिलेश यादव पहले ही करहल सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके थे। आज अखिलेश यादव ने इस सीट से नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इन सबके बीच करहल सीट पर अब चुनावी लड़ाई दिलचस्प होती दिखाई दे रही है। भाजपा ने करहल सीट से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है। एसपी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे। हालांकि भाजपा की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव के नामांकन के बाद एसपी सिंह बघेल भी नॉमिनेशन करने के लिए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे। एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल मोदी सरकार में एसपी सिंह बघेल कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वह इस वक्त आगरा से सांसद भी हैं। एसपी सिंह बघेल 1998 से लेकर 2009 तक के समाजवादी पार्टी में रहे हैं। इसके बाद उन्होंने 2009 से 2014 तक बहुजन समाज पार्टी का साथ दिया। 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले कहा कि ये ‘नॉमिनेशन’ (नामांकन) एक ‘मिशन’ है क्योंकि ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा। सोमवार को ‘समाजवादी विजय रथ’ से मैनपुरी रवाना होने की तस्वीर के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा। आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लें… नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी। जय हिन्द!!!” 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद