उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त से खुलेंगे इंटरमीडिएट स्कूल, 1 सितंबर से खुल जाएंगे सभी कॉलेज एवं विश्वविद्यालय

By अंकित सिंह | Aug 02, 2021

देश में कोरोना महामारी के कम हुए रफ्तार के बीच कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भी लंबे समय से बंद स्कूल और कॉलेजों को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारी कर ली है। खबरों के मुताबिक सरकार ने इंटरमीडिएट स्कूलों को 16 अगस्त से खोलने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कॉलेज और विश्वविद्यालय 1 सितंबर से खोले जा सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के बीच लंबी बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। हालांकि इंटरमीडिएट स्कूलों को 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ ही खोला जाएगा। साथ ही साथ सरकार ने यह भी कहा है कि 5 अगस्त के कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद कर दिया था। अब जब मामलों में कमी आई है तो एक बार फिर से स्कूल कॉलेजों को खोलने के आदेश दिए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख