देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, गडकरी ने कहा- राष्ट्रवाद हमारा ध्येय है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2020

जयपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में इन छह साल में जो काम हुआ है वह बीते 50 -60 साल में भी नहीं हुआ। गडकरी भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान जनसंवाद वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की आतंरिक व बाह्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि राष्ट्रवाद हमारा ध्येय है। यह राष्ट्र सुखी बने, समृद्ध बने, संपन्न बने और शक्तिशाली बने। गांव गरीब मजदूर किसान का कल्याण हो। भय, भूख, आतंक व भ्रष्टाचार से मुक्त हिंदुस्तान बने यही विचार लेकर हमने काम किया है। इसलिए आज हमारी सभी सीमाएं सुरक्षित हैं। 

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला