गडकरी का दावा- चीन ने घुसपैठ की कोशिश की, हमने जवाब दिया

यदि कोई हमारी सीमाओं पर आ रहा है और हमारी जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश कर रहा है, तो हम उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे। हम इस देश को आगे इतना सशक्त और मजबूत बनाएंगे जिससे कि कोई भी हमारे खिलाफ अपने कदम न बढ़ा सके।
भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यदि कोई हमारी सीमाओं पर आ रहा है और हमारी जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश कर रहा है, तो हम उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे। हम इस देश को आगे इतना सशक्त और मजबूत बनाएंगे जिससे कि कोई भी हमारे खिलाफ अपने कदम न बढ़ा सके।’’ गडकरी ने कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही भारत सरकार ने हमेशा पड़ोसी देशों से सौहार्दपूर्ण संबंध रखने की कोशिश की है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘भारत विस्तारवादी नहीं है।’’China tried to intrude into our territory but India 'responded' to it, says Union minister Nitin Gadkari
— Press Trust of India (@PTI_News) June 25, 2020
इसे भी पढ़ें: भारत को अब चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहिये: नितिन गडकरी
गडकरी ने कहा, ‘‘भारत ने कभी भी भूटान जैसे किसी छोटे देश की भी एक फुट जगह लेने की कोशिश नहीं की है। यह भारत सरकार थी जो बांग्लादेश के लिए लड़ी, लेकिन हमने उनकी जमीन पर कब्जा नहीं किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने उस देश को मुक्त कराया, वहां सरकार का गठन सुनिश्चित किया कि और वापस आ गए। पड़ोसी देशों के प्रति हमारी नीति ईमानदार, सौहार्दपूर्ण और सहयोग की है।
अन्य न्यूज़












