आंतरिक जांच समिति ने TNCL टी20 को फिक्सिंग आरोपों पर दी ‘क्लीन चिट’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2019

चेन्नई। तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) की आंतरिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले टीएनपीएल टी20 टूर्नामेंट के दौरान मैच फिक्सिंग के आरोपों में कोई भी घटना कार्रवाई करने लायक नहीं लगी। 

टीएनसीए के मानद सचिव आर एस रामास्वामी ने गुरूवार को मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि हमने टीएनपीएल की जांच के लिये बनायी गयी समिति की रिपोर्ट देखी और इसे स्वीकार करने का फैसला किया जिसमें कहा गया कि किसी भी घटना की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड के धुआंधार खिलाड़ी स्टोक्स बने पीसीए के ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’

टीएनपीएल तब मुश्किल में घिर गयी थी जब कुछ प्रथम श्रेणी क्रिकटरों और कुछ कोचसंदिग्ध मैच फिक्सिंग के लिये बीसीसीआई भ्रष्टाचार रोधी इकाई के दायरे में आ गये थे। 

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास