कांग्रेस के साथ बीजेपी की बड़ी मुसीबत बनेगी AAP? इंटरनल सर्वे में दावा- गुजरात में लगभग 58 सीटें मिल सकती है

By अभिनय आकाश | Apr 05, 2022

पंजाब में मिली बड़ी जीत के बाद अब अरविंद केजरीवाल की नजरें गुजरात पर हैं। अहमदाबाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर एक बड़ा रोड शो कर चुके हैं। पार्टी दावा कर रही है कि ऐसा रोड शो पहले अहमदाबाद में किसी ने नहीं देखा। आम आदमी पार्टी का दावा है कि गुजरात में बदलाव की हवा है। कांग्रेस विकल्प नहीं है इसलिए लोग आप की तरफ आ रहे हैं। गुजरात में आप की एंट्री ने बीजेपी के साथ ही कांग्रेस की चिंता को भी बढ़ा दिया है। पार्टी का दावा है कि आज कर चुनाव होते हैं तो आम आदमी पार्टी को 58 सीटें मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में ‘आप’ को एक मौका दीजिए: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के इंटरनल सर्वे में उन्हें 58 सीटे मिलने का दावा किया जा रहा है। आप के प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक के अनुसार ये सर्वेक्षण पार्टी की अपनी एजेंसी के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से कराया गया है। पाठक ने कहा कि हमारे सर्वेक्षण के अनुसार हम 58 सीटें जीतेंगे। ग्रामीण गुजरात के लोग हमें वोट दे रहे हैं। शहरी क्षेत्रों और माध्यम वर्ग चाहता है और वे हमें वोट देंगे। उन्होंने दावा किया कि राज्य में बीजेपी सरकार की राज्य खुफिया शाखा के हाल ही में किए गए सर्वेक्षण में आप को 55 सीटें दी जा रही हैं।  

इसे भी पढ़ें: भाजपा अहंकार में डूबी हुई है, आप को मौका दे गुजरात की जनता: केजरीवाल

गुजरात में विधानसभा की कुल 181 सीटें हैं। ऐसे में 58 सीटों के सहारे सरकार नहीं बनाई जा सकती है। लेकिन बीजेपी का राह जरूर मुश्किल हो सकती है। केजरीवाल का दावा है कि हमने दिल्ली में सर्वे कराया दावा किया कि 65 सीटें मिलेंगी, मिली 62 वहीं पंजाब के 100 सीटें के आप के सर्वे में वास्तविकता में 92 सीटें मिली। ऐसे में हमारे सर्वे में 58 सीटों का दावा भी सही साबित होगा। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Iran में कुछ बड़ा होने वाला है? Supreme Leader Khamenei ने तोड़ा 37 साल का रिकॉर्ड

SIR प्रक्रिया में बाधा बर्दाश्त नहीं, Supreme Court का West Bengal बहाने सभी राज्यों को कड़ा संदेश

Intimate Hygiene Tips: प्यूबिक हेयर हटाने के बाद नहीं होंगे दाने, जानें Doctor की ये सलाह

राफेल की Strike Power होगी दोगुनी, France से घातक SCALP मिसाइलें खरीदने जा रहा India