योगी सरकार का अहम फैसला, अयोध्या में 400 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस अड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2021

लखनऊ। अयोध्या में करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक बस अड्डा बनाया जाएगा जो नौ एकड़ क्षेत्र में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में अयोध्या के विकास से जुड़े कई निर्णय लिए गए। बैठक के बाद राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि क्योंकि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और वहां दूर-दूर से श्रद्धालु आएंगे तथा इसे ध्यान में रखते हुए अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक बस अड्डे के निर्माण को मंजूरी दी गयी है। 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर जमीन मामले में राजभर की मांग, CBI और ED से कराई जाए घोटाले की जांच 

उन्होंने कहा कि बुलंदशहर के अनूपशहर में बस अड्डे के निर्माण और प्रयागराज में जीटी रोड पर चार लेन के फलाईओवर के निर्माण को भी बैठक में मंजूरी दी गयी। सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जनपद प्रभारी मंत्रियों को जून-जुलाई माह में ब्लॉक स्तर पर प्रवास करना होगा। प्रवास के दौरान मंत्री क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेंगे तथा प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के बारे में जनता से जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में मंत्रियों को 21 जून को योग दिवस पर अपने प्रभार क्षेत्र में आयोजन से जुड़ना होगा। 23जून से छह जुलाई तक पौधरोपण अभियान चलेगा। 27 जून को हर बूथ पर ‘मन की बात’ सुनी जाएगी और सभी मंत्री संबंधित बूथ पर जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर