अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने महामारी के प्रकोप को कम करने के लिए फंड बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2021

वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रशासनिक निकाय ने कोरोना वायरस महामारी और आर्थिक मंदी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर देशों की मदद करने के लिए दी जाने वाली मदद में 650 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। आईएमएफ ने सोमवार को कहा कि उसके प्रशासनिक बोर्ड ने विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) नामक अपने भंडार को बढ़ाने की मंजूरी दी है, जो संस्था के इतिहास में सबसे बड़ी वृद्धि है।

इसे भी पढ़ें: CBSE 10th Result 2021: 12 बजे जारी होंगे परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक

एसडीआर का सामान्य आवंटन 23 अगस्त से प्रभावी हो जाएगा। आईएमएफ ने कहा कि बढ़ा हुआ कोष उसके सदस्य देशों को उनके मौजूदा कोटा के अनुपात में जारी किया जाएगा। नए आवंटन में करीब 275 अरब डॉलर दुनिया के गरीब देशों को जाएगा। एजेंसी ने कहा कि वह यह भी देख रही है कि धनी देश स्वेच्छा से एसडीआर को गरीब देशों में कैसे भेज सकते हैं। आईएमएफ के संसाधनों में बड़ी बढ़ोतरी को ट्रंप प्रशासन ने खारिज कर दिया था, लेकिन जनवरी में राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार संभालने के बाद वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह