By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 16, 2026
हर की साल की तरह इस बार भी कार्तिक महीने में अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला और पशु प्रदर्शनी ग्लोबल स्तर पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गौरतलब है कि राजस्थान अपनी शाही मेहमाननवाजी, रेगिस्तान की सुनहरी रेत और ऐतिहासिक किलों के लिए दुनिया भर फेमस है।
इस खास मेले में देश नहीं, बल्कि विदेश से भी अलग-अलग फोटोग्राफर और कल्चर प्रेमी आते हैं। आइए इस प्रसिद्ध मेले के बारे में आपको जरुर बताते हैं।
फोटोग्राफर्स के लिए खास है पुष्कर मेला
जिन लोगों को फोटोग्राफी करने का काफी शौक है, वे लोग यहां पर जरुर जाएं। मेले में सजे हॉर्स शो में आपको शानदार मारवाड़ी और सिंधी नस्ल के घोड़े देखने को मिलेंगे। उनके कानों का अनोखा मुड़ाव और सजावट कैमरे में कैद करना किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है।
पुष्कर मेले में घूमने और फोटोग्राफी के लिए जरूरी ट्रेवल गाइड
- अगर आप शानदार तस्वीरें क्लिक करना चाहते हैं और मेले का आनंद लेना चाहते हैं, तो सुबह सूरज निकलने के ठीक बाद या शाम को सूरज ढलने से ठीक पहले मेले का मैदान में पहुंच जाएं।
- इस बात का ध्यान रखें कि, किसी की भी तस्वीर खींचने से पहले उनसे अनुमति जरुर लें। राजस्थानी लोग काफी दिलदार होते हैं, प्यार से पूछने पर वे फोटो लेने की अनुमति दे देंगे।
- यहां पर शाम को लोक नृत्य, महाआरती और संगीत कार्यक्रम आपके इस ट्रिप को और भी शानदार बना देगा।
कैसे पहुंचे पुष्कर मेला?
- इसके लिए आप नजदीकी एयरपोर्ट से अजमेर के पास स्थित जयपुर एयरपोर्ट तक फ्लाइट ले सकती हैं। एयरपोर्ट से आपको कई शेयरिंग रिक्शा या पर्सनल कैब आसानी से मिल जाएगी।
- यहां जाने के लिए पुष्कर के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अजमेर या पुष्कर जंक्शन तक का ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। यह रेलवे स्टेशन मेले के बिल्कुल नजदीक है, जहां से आपको मेले तक जाने के लिए ट्रांसपोर्ट मिल जाएगा।