By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2018
नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कल राज्यसभा टीवी पर सिर्फ महिलाओं के शो का प्रसारण किया जाएगा। एक अधिकारी ने आज कहा कि राज्यसभा टीवी की महिला कर्मचारी सभी नौ समाचार बुलेटिन में एंकर होंगी और दिनभर में अन्य सातों कार्यक्रम को भी महिलाएं ही प्रस्तुत करेंगी। राज्यसभा टीवी पर सात कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा जो महिलाओं पर केन्द्रित होंगे तथा इनमें शामिल होने वाली तथा पैनल में बैठने वाली ज्यादातर महिलाएं ही होंगी।