International Yoga Day 2024: हर साल 21 जून को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जानिए महत्व

By अनन्या मिश्रा | Jun 21, 2024

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। बता दें कि दुनिया को योग सिखाने का श्रेय भारत को जाता है। योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ाने में भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योग न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। योग हमारे शरीर को रोगमुक्त और तनावमुक्त रखता है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी योग क्रिया अब विदेशों में भी फैल चुकी है। हर साल विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दुनियाभर के लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हैं। तो आइए जानते हैं इसका इतिहास और महत्व...

भारत से योग का संबंध सालों पुराना है। पहली बार 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे देते हुए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की घोषणा की। बता दें कि 177 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और पहली बार 21 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। इस दिन लाखों की संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यासन किया था। वहीं भारत में नई दिल्ली के राजपथ पर योग कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इसमें 35,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे।

21 जून को क्यों मनाया जाता है योग दिवस

आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिर हर साल 21 जून को ही क्यों विश्व योग दिवस मनाया जाता है। तो प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 जून को विश्व योग दिवस मनाए जाने के पीछे एक खास वजह है। दरअसल, 21 जून का दिन उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लंबा होता है। इसको ग्रीष्म संक्रांति भी कहा जाता है। बता दें कि ग्रीष्म संक्रांति के बाद से सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन में प्रवेश करते हैं और यह साल का सबसे लंबा दिन होता है। इसलिए इस दिन को योग और आध्यात्म के लिहाज से अहम माना जाता है। इसी वजह से हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है।

2024 की थीम

हर साल विश्व योग दिवस पर एक विशेष थीम रखी जाती है। इस बार योग दिवस की थीम महिलाओं पर आधारित है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम 'महिला सशक्तिकरण के लिए योग' है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश