अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, PM मोदी बोले- ये दिन एकजुटता और विश्व बंधुत्व के संदेश का दिन है

By अंकित सिंह | Jun 21, 2020

पूरे विश्व में आज योग दिवस मनाया जा रहा है इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ये दिन एकजुटता का दिन है। ये विश्व बंधुत्व के संदेश का दिन है। बच्चे, बड़े, युवा, परिवार के बुजुर्ग, सभी जब एक साथ योग के माध्यम से जुडते हैं, तो पूरे घर में एक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए, इस बार का योग दिवस, भावनात्मक योग का भी दिन है, हमारी पारिवारिक बंधन को भी बढ़ाने का दिन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस खासतौर पर हमारे श्वसन तंत्र, यानि कि श्वसन प्रणाली पर वार करता है।हमारे श्वसन प्रणाली को मज़बूत करने में जिससे सबसे ज़्यादा मदद मिलती है वो है प्राणायाम, यानि कि साँस लेने का व्यायाम। एक सजग नागरिक के रूप में हम परिवार और समाज के रूप में एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।हम प्रयास करेंगे कि घर पर योग और परिवार के साथ योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएँ। हम ज़रूर सफल होंगे, हम ज़रूर विजयी होंगे। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा