By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2021
श्रीनगर। तीन वर्षों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवा निर्बाध रूप से जारी रहीं जहां तनावमुक्त माहौल में जश्न-ए-आजादी मनाया जा रहा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने एक ट्वीट कर कहा, “न तो इंटरनेट बंद है न ही स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पाबंदियां हैं।” यह तीन वर्षों में पहली बार है जब स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइस सेवाएं प्रभावित नहीं हैं। पहले सुरक्षा इंतजामों के तहत स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ये सेवाएं बंद कर दी जाती थीं।