राजस्थान के झालावाड़ जिले में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद तीन ब्लॉक में इंटरनेट सेवा निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

कोटा (राजस्थान)। राजस्थान के झालावाड़ में दो समुदायों के युवाओं के बीच हुई झड़प के बाद आगजनी और लूट की घटनाओं के चलते जिले के तीन ब्लॉक में इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम और सोंध्या राजपूत समुदाय के युवाओं के बीच किसी मुद्दे को लेकर झड़प हुई जिसके कुछ घंटे बाद सोमवार रात को यह हिंसा हुई। उस समय तक स्थिति गंभीर नहीं हुई थी लेकिन बाद में सोशल मीडिया संदेशों में यह प्रचारित किया गया कि गंगधार में हिंदुओं पर हमला हुआ है जिसके बाद सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। अधिकारियों ने गंगधार, पेड़वा और भवानी मंडी ब्लॉक में सोमवार रात 12 बजे से 21 जुलाई आधीरात तक इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : जंगल में महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या, बलात्कार का आरोप

एसपी ने बताया कि भीड़ ने कुछ वाहनों को भी आग लगा दिया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि लक्ष्मण सिंह को गोली लगी है, जिससे स्थिति और खराब हो गई। सिद्धू ने कहा कि गंगधार में स्थिति अब नियंत्रण में है। झालावाड़ जिलाधिकारी हरि मोहन मीणा ने कहा कि कोटा डिविजनल आयुक्त के निर्देश पर 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Oman में अमेरिकी हमला: 2 भारतीय नाविकों के शव वतन लौटे, विदेश मंत्री Jaishankar ने चेताया

महाराष्ट्र में सियासी भूचाल! Shiv Sena UBT ने जारी किया Whip, हर सांसद को रहना होगा मौजूद

Jaipur Protest में थप्पड़, अब रिहाई पर जश्न! Abhijeet Dipke के हमलावरों का सम्मान, पहनाई गई माला

PM Modi के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक छलांग, Defence Production ₹1.78 लाख करोड़