पाक के नापाक इरादों के चलते कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं जल्द बहाल होने की उम्मीद नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं जल्द ही बहाल होने की संभावना नहीं है क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक अभियान शुरू कर दिया है और वह सरकार के खिलाफ उत्तेजित वीडियो से नगा विद्रोहियों को भड़काने की कोशिश भी कर रहा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर प्रशासन जनजीवन को सुगम बनाने के लिए लोगों की आवाजाही, लैंडलाइन फोन, मोबाइल फोन नेटवर्क पर पाबंदियों को धीरे-धीरे हटा रहा है। ये सेवाएं अनुच्छेद 370 के तहत राज्य का विशेष दर्जा हटाने के बाद से बाधित हैं।

एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि जैसे-जैसे स्थिति सुधर रही है, पाबंदियां हटाई जा रही हैं। हालांकि इंटरनेट कनेक्शन जल्द बहाल नहीं होंगे क्योंकि पाकिस्तान इंटरनेट के जरिए भारत के खिलाफ जहर फैला रहा है। वे सरकार के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं और पाकिस्तान में बन रही ऐसी वीडियो नगालैंड पहुंच चुकी हैं। गौरतलब है कि पूर्व में झूठी सूचनाएं फैलाने के लिए जम्मू कश्मीर में मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया गया है। अधिकारी ने कहा कि एक बार इंटरनेट बहाल हो गया तो पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में लोगों को भड़काने की पुरजोर कोशिश करेगा जैसा कि वह अभी नगालैंड में विद्रोहियों के साथ कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: अब इमरान के मंत्री ने कहा, कश्मीर पर भारत और पाक को ‘धोखा’ दे रहे हैं ट्रंप

अधिकारियों को मिली सूचना के अनुसार, नगालैंड में कई उत्तेजित संदेश फैल रहे हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भारत में परेशानी पैदा करने के पाकिस्तान के एजेंडे का पता चला है और यह पाया गया कि पाकिस्तानी अधिकारी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में वीडियो बना रहे हैं जिसमें भारतीय सुरक्षाबलों की वर्दियां पहने हुए लोग अत्याचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नवाज शरीफ को सत्ता से बेदखल करने के पीछे पाक सेना का हाथ !

अधिकारी ने कहा कि ऐसे वीडियो कई स्थानों पर प्रसारित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बीच, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जम्मू के पांच ‘‘संवदेनशील’’ जिलों में मोबाइल फोन सेवाएं बहाल कर दी। जम्मू मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने बताया कि डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी और पुंछ में सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings