मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच अंतर्राज्यीय बस सेवा स्थगित,परिवहन विभाग ने किए आदेश जारी

By दिनेश शुक्ल | Apr 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य से उत्तर प्रदेश जाने वाली और आने वाली बसों के संचालन को स्थगित कर दिया गया है। राज्य शासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए लोकहित में इस अंतर्राज्यीय सेवा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इससे पहले महाराष्ट्र से आने वाली बस परिवहन संचालन को स्थगित कर दिया गया  था। गुरूवार को कार्यालय परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर से जारी आदेश में यह बस सेवा स्थगित रखने का आदेश जारी किया गया  

इसे भी पढ़ें: कैबिनेट का निर्णय मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 7 मई तक बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकारी एवं अपर परिवहन आयुक्त ने 29 अप्रैल से 07 मई 2021 तक मध्य प्रदेश राज्य की समस्त यात्री बस वाहनों का उत्तर  प्रदेश राज्य की सीमा में प्रवेश तथा उत्तर प्रदेश राज्य की समस्त यात्री बस वाहनों का मध्य प्रदेश राज्य की सीमा में प्रवेश स्थगित करने का आदेश जारी किया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा आदि जिलों की सीमा उत्तर प्रदेश से मिलती है और यही से अंतर्राज्यीय बस सेवा का संचालन होता है जो इस आदेश के बाद अब बंद हो जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Game of Thrones फेम Nikolaj Coster-Waldau ने कीव में हवाई हमले के डर से मेट्रो स्टेशन में बिताई रात, शेयर किया दर्दनाक अनुभव

IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CBI या SIT जांच की मांग, बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका

DU Assistant Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय में 215 पदों पर निकली भर्ती, 19 नवंबर तक करें आवेदन

Ahoi Ashtami Vrat में शाम को तारों की पूजा और Arghya देकर ही क्यों खोला जाता है निर्जला उपवास