Telangana में अंतरराज्यीय गिरोह ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2023

राजस्थान के एक अंतरराज्यीय गिरोह ने तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक टोल नाके पर पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने जब गोलियां चलाईं, तो गिरोह के सदस्य वहां से फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, चार सदस्यीय गिरोह के चोरी में शामिल होने की सूचना के आधार पर रविवार को इंदलवई टोल गेट पर एक पुलिस टीम तैनात की गई थी। आधी रात के आस-पास हैदराबाद की ओर जा रहे इस गिरोह ने जब देखा कि पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्होंने एक वाहन को धक्का देकर भागने की कोशिश की।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत