मध्य प्रदेश में दो करोड़ की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े गए

By दिनेश शुक्ल | Jan 19, 2021

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्मैक की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय तस्करों को अपराध शाखा ने उस समय पकड़ लिया जब वह शहर में स्मैक बेचने के लिए आए थे। पकड़े गए आठ तस्करों के पास से पुलिस ने दो करोड़ से ज्यादा की स्मैक बरामद की है। पुलिस ने तस्करों को रिमांड पर लेकर नशे के कारोबार के बारे में पूछताछ प्रारंभ कर दी है।

इसे भी पढ़ें: भारत को वैभवशाली, शक्तिशाली बनाने में जुटे प्रदेश संगठन की नई टीम

तस्करों के ठिकाने का पता चलते ही पुलिस ने तिघरा रोड बिजली घर के पास से दो तस्कर पकड़े जिनके पास से छह सौ ग्राम स्मैक कीमत साठ लाख रुपए और दो तस्करों को न्यू कलेक्ट्रेट के पीछे से पकड़ा। दोनों तस्करों की तलाशी लेने पर उनके पास से पांच सौ ग्राम स्मैक कीमत पचास लाख रुपए बरामद की गई। पूछताछ के दौरान तस्करों ने स्मैक को मैनपुरी और इटावा से खरीदकर लाना बताया है। कुल आठ अंतरराज्यीय तस्करों के पास से दो करोड़ दस लाख की स्मैक बरामद करने के बाद पुलिस ने तस्करों को रिमांड पर लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर