पचास के बाद रुक जाता है यौन जीवन? इससे जुड़ी हर वो बात जो आपको पता होनी चाहिए

By एकता | Sep 29, 2022

सेक्स को लेकर लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है, धीरे-धीरे ही सही मगर पहले की तुलना में अब इस टॉपिक पर खुलकर बात होने लगी हैं। सेक्स जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनको लेकर हमारी सोसायटी ने अलग-अलग धारणा बनाई हुई हैं। इन्हीं में पचास साल के बाद सेक्स लाइफ खत्म हो जाने वाला मुद्दा भी शामिल है। सोसाइटी की मानें तो लोगों को पचास साल के बाद सेक्स करना छोड़ देना चाहिए क्योंकि ये बढ़ती उम्र के लिए और संस्कृति एवं समाज के हिसाब से सही नहीं हैं। लेकिन ऐसा क्यों? डिजिटल होते इस जमाने ने पचास की उम्र के बाद सेक्स की जरूरतों पर बहस तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों पर भड़क जाते हैं आप? इन टिप्स से गुस्सा कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

पचास के बाद सेक्स के दौरान झेलनी पड़ सकती है ये चुनौतियां

बढ़ती उम्र में लोगों के शरीर में कई बदलाव आते हैं और इनका असर यौन जीवन पर पड़ता हैं। अगर आप इन बदलावों को जान लें तो पचास की उम्र के बाद भी आप अपने यौन जीवन के मजे ले सकते हैं।

पुरुषों को होती हैं ये समस्याएं

- इरेक्शन प्राप्त करने में अधिक समय लग सकता है, और इरेक्शन को बनाए रखना अधिक कठिन हो जाता है

- एजाकुलेशन के दौरान कम सीमेन या बिल्कुल भी नहीं

- कम समय के लिए ओगाज़्म

महिलाओं जो होती हैं ये समस्याएं

- सेक्स के दौरान दर्द महसूस हो सकता है

- सेक्स में रुचि कम हो सकती है

- उत्तेजना में कमी आ सकती है

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: शादी का पहला साल हो सकता है मुश्किलों भरा, नए शादीशुदा जोड़ों के सामने आती हैं ये दिक्कतें

पचास के बाद सेक्स लाइफ के मजे लेने हैं, मदद करेंगी ये टिप्स

पार्टनर से बात करें- पचास की उम्र के बाद शरीर में अलग तरीके के बदलाव आते हैं और इनके साथ आपकी सेक्स की जरूरतें भी बदल जाती हैं। इसलिए अगर आप सेक्स के मजे लेना चाहते हैं तो पार्टनर से बात करें और उन्हें अपनी सेक्स से जुड़ी जरूरतों के बारे में बताएं।

सेक्स के अन्य तरीके ट्राई करें- सेक्स करने के कई तरीके होते हैं। अगर आपका शरीर पचास के बेड पर सेक्स करने की अनुमति नहीं दे रहा है तो आप फोरप्ले, ओरल सेक्स और हस्तमैथुन जैसे अन्य तरीके आजमा सकते हैं।

नई पोजीशन और सेक्स टॉयज ट्राई करें- पचास के बाद अगर आपके घुटने और पीठ में दर्द आपको सेक्स करने से रोक रहे हैं तो आप नई पोजीशन ट्राई कर सकते हैं। आपको बहुत सी ऐसी पोजीशन मिल जाएगी जिनमें आप सेक्स का आनंद भी उठा पायेगा और आपको कोई तकलीफ भी नहीं होगी। इसके अलावा आप सेक्स टॉयज भी ट्राई कर सकते हैं, ये भी एक अच्छा ऑप्शन है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप