Relationship Advice: शादी का पहला साल हो सकता है मुश्किलों भरा, नए शादीशुदा जोड़ों के सामने आती हैं ये दिक्कतें

Relationship Advice
Unsplash
एकता । Sep 2 2022 6:47PM

कहते हैं कि शादी का पहला साल कपल के लिए बहुत मायने रखता है। यह साल भविष्य में उनकी शादी की खुशहाली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हालाँकि, शादी का पहला साल कपल के लिए काफी मुश्किलों भरा रहता है। इस दौरान उन्हें कई अनजानी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शादी करने के बाद, लोगों की जिंदगी एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरती है। लड़का और लड़की जब एक दूसरे के साथ जिंदगी के नए दौर की शुरुआत करते हैं तो परेशानियां आनी लाजमी है। कहते हैं कि शादी का पहला साल कपल के लिए बहुत मायने रखता है। यह साल भविष्य में उनकी शादी की खुशहाली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हालाँकि, शादी का पहला साल कपल के लिए काफी मुश्किलों भरा रहता है। इस दौरान उन्हें कई अनजानी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके बारे आज हम अपने इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पार्टनर की इन आदतों से ख़राब हो जाते हैं रिश्तें, जिंदगी बर्बाद होने से पहले कर लें उनसे किनारा

जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं- शादी के बाद लोगों पर जिम्मेदारियां का बोझ बढ़ जाता है। आमतौर पर लड़कियों पर घर की और लड़कों पर फाइनेंस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इन जिम्मेदारियों के साथ एडजस्ट करना आसान नहीं होता है। शादी के बाद कपल को अपने हर छोटे खर्चों पर सोच-विचार करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: लड़कों को पसंद नहीं आती ऐसी हरकतें करने वाली लड़कियां, बिना वक्त गवाए तोड़ देते हैं रिश्ते

नए परिवार में एडजस्ट करना- नए परिवार में एडजस्ट करना भी एक तरह की परेशानी है, जो आमतौर पर लड़कियों के सामने आती है। शादी के बाद लड़कियों को अपना घर छोड़कर ससुराल जाना पड़ता है, जहाँ उन्हें एडजस्ट करने में समय लगता है। ससुराल जाकर ज्यादातर लड़कियां 'क्या करें' और 'क्या न करें' के बीच में ही अटकी रहती हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: रिश्ते में बढ़ाना है प्यार तो इन तरीकों से करें पार्टनर की तारीफ

भविष्य की चिंता- शादी से पहले भी लोगों को अपने भविष्य की चिंता होती है लेकिन इसके बावजूद वह थोड़े बेपरवाह रहते हैं। हालाँकि, शादी के बाद जिम्मेदारियों के बढ़ने की वजह से लोगों को भविष्य की ज्यादा चिंता होने लगती है, क्योंकि उन्हें आगे चलकर एक फैमिली बनानी होती है। जिसकी वजह से वह पहले से ही अपने फाइनेंस का ध्यान रखने लगते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़