बिंदास होकर बनाए संबंध! संक्रमण का खतरा भी टलेगा, अमेरिकी कंपनी लॉन्च करेगी फ्लेवर्ड अंडरवियर

By एकता | May 15, 2022

प्रेम संबंधों को अगले स्तर तक ले जाने के लिए अक्सर कपल सेक्स के नए-नए तरीकों को आजमाते हैं। ऐसे में ओरल सेक्स पर खुलकर चर्चा होने लगी है क्योंकि बदलती हुई दुनिया में ओरल सेक्स आम हो गया है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ओरल सेक्स करने से उन्हें संक्रमण का कोई भी खतरा नहीं है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए ही है। सेक्स लाइफ को अच्छा बनाना चाहते हैं तो सेक्सुअल हेल्थ पर ध्यान देना बेहद जरुरी है। अगर आप सेक्सुअल हेल्थ पर ध्यान नहीं देते हैं तो किसी भी तरह के सेक्स से आप पर संक्रमण होने का खतरा मंडरा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: रिश्ते को बचाए रखना चाहते हैं तो झगड़े में पार्टनर को गलती से भी न बोले ये बातें

ओरल सेक्स की वजह से होने वाली समस्याओं से लोगों को बचाने के लिए अमेरिका की एक कंपनी एक खास तरह के अंडरवियर लॉन्च करने जा रही हैं। कंपनी ने बताया कि वह अंडरवियर और बिकनी दोनों लॉन्च कर रही है। यह अंडरवियर ख़ास तरह के लेटेक्स से बनाया गया है। यह लेटेक्स कंडोम में इस्तेमाल होने वाले लेटेक्स जितना ही पतला होगा। यह अंडरवियर वैनिला जैसे कई तरह के फ्लेवर उपलब्ध करवाए जायेंगे।

प्रमुख खबरें

EC मार्च पर Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर हमला, कहा- यह ड्रामा कब तक चलेगा?

आसमान से दुश्मन पर नजर रखेगी ये तीसरी आंख, DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर किया HAPS का सफल ट्रायल

Cabinet ने दी 10,000 करोड़ रुपये के SME Growth Fund को मंजूरी

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर तीन बजे तक 70 फीसदी वोटिंग दर्ज