जल टैक्सियों के शुरू होने से नवी मुंबई हवाई अड्डे तक यात्रा का समय कम हो जाएगा: Gadkari

By Prabhasakshi News Desk | Nov 18, 2024

ठाणे । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रस्तावित जल टैक्सी सेवा से लोग मुंबई में कहीं से भी आगामी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक 17 मिनट में पहुंच सकेंगे। इससे यात्रा का समय कम होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रविवार रात महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने मुंबई तथा ठाणे में संपर्क में बदलाव लाने और यातायात की भीड़भाड़ को कम करने के मकसद से सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई और ठाणे के आसपास के विशाल समुद्री मार्गों का इस्तेमाल कर हम यातायात की भीड़ और वायु प्रदूषण को काफी हद तक कम कर सकते हैं।’’ मुंबई और पुणे में यातायात संबंधी समस्याओं पर गडकरी ने नयी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इसके पूरी तरह शुरू हो जाने पर बाहरी यातायात का मार्ग परिवर्तित हो जाएगा तथा महानगरीय क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

PM Modi Melbourne Visit | MCG में कदम रखना जगाता है जज्बात, पीएम अल्बानीज़ संग लॉन्च किया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र