दो महीने में पूरी हो बच्चियों के खिलाफ यौन अपराधों की जांच और सुनवाई: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

पणजी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को राज्यों के मुख्य सचिवों से कहा कि वे 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ यौन अपराधों की जांच और सुनवाई अपराध घटने के दो महीने के अंदर पूरी करने के लिए एक तंत्र बनाएं।  शाह यहां 24वीं पश्चिमी जोनल परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत तथा केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव, दादरा और नागर हवेली के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: बहरीन में 200 साल पुराने मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे मोदी

बैठक में, राज्य सरकारों को सरकारी पहल पर एक महीने के भीतर प्रिंटआउट या कार्ड प्राप्त करने के लिए निर्देश दिया गया, ताकि सभी के पास नवीनतम क्यूआर कोड के साथ आधार कार्ड हो और विदेशी नागरिक अवैध रूप से मछली पकड़ने की नौकाओं के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश न करें। शाह ने कहा, ‘‘अभियोजन विभाग और एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो को भी सुदृढ़ किया जाएगा। बेहतर प्रशासन के लिए, हम सभी को एक सक्रिय दृष्टिकोण के साथ काम करना चाहिए, रचनात्मक राय का स्वागत करना चाहिए और आधुनिक तकनीक का उपयोग करना चाहिए।’

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल