नाइटक्लब में मिली 21 किशोरों की लाशें, जांच में जुटी दक्षिण अफ्रीका की पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2022

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की पुलिस तटीय शहर ईस्ट लंदन के एक नाइट क्लब में रविवार तड़के हुई कम से कम 21 लोगों की मौत के मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन किशोरों की मौत किस कारण हुई। ये किशोर कथित तौर पर स्कूल की परीक्षा खत्म होने का जश्न मनाने के लिए क्लब गए थे। स्थानीय समाचार पत्र ‘डेली डिस्पैच’ की खबर के अनुसार, शव मेज तथा कुर्सियों के पास मिले। शवों पर चोट के कोई निशान नहीं थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सियांदा मनाना ने कहा, ‘‘अभी हम मौत के कारणों की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। हम मौत के उचित कारण का पता लगाने के लिए जल्द से जल्द शवों का पोस्टमार्टम कराएंगे।’’

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र राजनीतिक संकट : गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू ने 30 जून तक नयी बुकिंग रोकी

इस घटना में जान गंवाने वालों की संख्या पहले 20 बताई गई थी, जो अब बढ़कर 21 हो गई है। क्लब के मालिक सियाखंगेला नदेवु ने स्थानीय प्रसारक ‘ईएनसीए’ को बताया कि उन्हें रविवार सुबह घटनास्थल पर बुलाया गया था। नदेवु ने कहा, ‘‘मुझे अब भी नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ था, लेकिन जब मुझे सुबह बुलाया गया तो बताया गया कि कुछ लोग जबरन वहां घुसने की कोशिश कर रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, मौत के कारण के बारे में जानने के लिए हम पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kanpur Nagar Nigam में वसूली और ठेका हेराफेरी पर 2 गिरफ्तार, 6 केस दर्ज

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया