कोविड-19 मरीजों के उपचार में उपयोगी दवाएं गायब होने के मामले में जांच के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2021

कोलकाता। कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (सीएमसीएच) ने कोविड-19 के गंभीर मरीजों के उपचार में उपयोगी टोसिलिजुमैब के कम से कम 26 टीके गायब होने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। अस्तपाल के स्टोर से गायब हुए इन टीकों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। प्रसिद्ध मेडिकल कॉलेज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीएमसीएच के एक डॉक्टर, एक नर्स और एक विधायक के इस मामले में संलिप्त होने का शक है और यह विधायक डॉक्टर भी हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 568 नए मामले, 44 और लोगों की मौत

इस मामले में कथित तौर पर सीएमसीएच की दो महिला अधिकारियों के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और सीएमसीएच इस मामले को देख रहा है। उन्होंने इस मामले में अधिक टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

प्रमुख खबरें

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़

भारतीय AI कंपनियों का निवेश दोगुना, जुटाए 1.6 अरब डॉलर: Tracxn रिपोर्ट

वित्त वर्ष 2026-27 तक Indian Railway के यात्रियों की संख्या 800 करोड़ पहुंचने का अनुमान

Lowy Institute Asia Power Index: भारत तीसरी सबसे बड़ी ताकत, PM Narendra Modi दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने