Tripura में निवेश की बहार, CM Manik Saha का ऐलान- 30,000 करोड़ के Investment Proposals मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि राज्य को पिछले वर्ष 30,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले, जिनमें से 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। साहा ने कहा कि उनकी सरकार ने इस पूर्वोत्तर राज्य का समावेशी, समृद्ध और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय लक्ष्य ‘विकसित भारत’ के अनुरूप ‘लक्ष्य 2047’ दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाया है। नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा ने पिछले छह वर्षों में अपना सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) दोगुना कर लिया है और भारत का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य ने ‘विकसित भारत @ 2047’ के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप ‘लक्ष्य 2047’ को अपनाया है जिससे सभी नागरिकों के लिए समावेशी, सुरक्षित, समृद्ध और बेहतर भविष्य सुनिश्चित होगा।’’ साहा ने कहा कि चिकित्सकीय शिक्षा में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जहां एमबीबीएस सीट 225 से बढ़कर 550 और स्नातकोत्तर सीट 85 से बढ़कर 196 हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है जिसमें माता त्रिपुरा सुंदरी पर्यटन सर्किट और बौद्ध सर्किट का विकास शामिल है।

प्रमुख खबरें

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग