Uttar Pradesh बना रक्षा विनिर्माण का नया हब: 6 डिफेंस कॉरिडोर में ₹35,000 करोड़ का निवेश उतरा धरातल पर

By रेनू तिवारी | May 06, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि साझा की है। बुधवार को न्यू कैंट में आयोजित तीन दिवसीय ‘नॉर्थटेक सिंपोजियम’ (North Tech Symposium) के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश के छह रक्षा औद्योगिक गलियारों (डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स) के लिए मिले 35,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव अब धरातल पर उतर रहे हैं।

इसके साथ ही परंपरागत रूप से ‘पूर्व का मैनचेस्टर’ कहलाने वाला कानपुर गोला-बारूद, मिसाइल, डिफेंस टेक्सटाइल और प्रोटेक्टिव गियर के विनिर्माण का केंद्र बिंदु बन गया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल और भारी रक्षा विनिर्माण पर ध्यान दिया गया है। चित्रकूट और आगरा को वैमानिकी और रक्षा में सटीक इंजीनियरिंग के गढ़ के रूप में विकसित किया जा रहा है। ’’

इसे भी पढ़ें: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का IPL खेलना 'बाल श्रम'? Rajasthan Royals के खिलाफ FIR की उठी मांग

उन्होंने कहा, ‘‘ सैनिकों की क्षमता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारों में तोप के गोले, ड्रोन, बुलेट प्रूफ जैकेट और उन्नत संचार प्रणालियों का विनिर्माण किया जा रहा है। रक्षा विनिर्माण गलियारे के लिए आवश्यक सहयोग उत्तर प्रदेश में मौजूद है...’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हम आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर ड्रोन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में 21,000 से अधिक स्टार्टअप विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित हुए हैं। इनमें एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर आदि क्षेत्रों के स्टार्टअप शामिल हैं।’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘ मजबूत पारितंत्र का निर्माण हुआ। आज हम कह सकते हैं कि एक्सप्रेसवे, हाइवे, रेल संपर्क, मेट्रो और हवाई संपर्क के रूप में सबसे अच्छा आधारभूत ढांचा उत्तर प्रदेश के पास है।’’ ‘नॉर्थटेक सिंपोजियम’ का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चार मई को किया था। इसमें रक्षा क्षेत्र में कार्यरत 250 से अधिक कंपनियों ने अपने उत्पाद एवं प्रौद्योगिकियां पेश कीं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway Bus Fire | कश्मीरी गेट से महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, महिला समेत 9 यात्रियों की जलकर मौत

एशियाई खेलों में भारतीय Table Tennis जोड़ियों का दबदबा, श्रीजा और यशस्विनी प्री-क्वार्टर फाइनल में

UNSC Reforms | जी-4 देशों का संयुक्त बयान जारी: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधारों में देरी पर जताई गहरी चिंता

Indian tennis player Parikshit Somani पर डोपिंग के चलते लगा चार साल का बैन