जम्मू-कश्मीर में निवेश करना चाहते हैं भारतीय, वैश्विक निवेशक : गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

नयी दिल्ली| केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा किए गए केंद्रित प्रयासों की वजह से आज भारतीय और वैश्विक निवेशक इस संघ शासित प्रदेश में निवेश करना चाहते है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोयल ने पर्यटन गतिविधियों के प्रसार में उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार के केंद्रित प्रयासों के आज नतीजे मिलने लगे हैं।

शेष भारत और दुनिया के लोग आज संघ शासित प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं। मंत्री ने 250-एमएम की सीर जलापूर्ति योजना का उद्घाटन भी किया। इस परियोजना से 10,000 लोगों को लाभ होगा।

जल जीवन मिशन के तहत इस परियोजना को तीन महीने में पूरा किया जाएागा। गोयल अकड़ पार्क में स्थित राही शॉल इकाई भी गए और वहां उन्होंने कारीगरों से बातचीत की। गोयल ने गोल्फ कोर्स में पहलगाम विकास प्राधिकरण के पर्यटक हट का भी उद्घाटन किया। गोयल ने पहलगाम में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने पर संतोष जताया।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा के साथ नकदी का वजूद भी बना रहेगा: सुब्बाराव

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर