नये सिरे से तैयारी की रणनीति बनायेंगे IOA और खेल मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

नयी दिल्ली।भारतीय ओलंपिक संघ ने बुधवार को स्वीकार किया कि तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने से कई खिलाड़ियों के कैरियर पर असर पड़ेगा और खेल मंत्रालय के साथ तैयारी की संशोधित रणनीति बनाते समय इस मसले को ध्यान में रखा जायेगा।

आईओए ने मंगलवार को तोक्यो ओलंपिक अगले साल तक स्थगित करने के अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फैसले का स्वागत किया था। आईओए महासचिव राजीव मेहता ने आईओसी और तोक्यो ओलंपिक आयोजकों को लिखे पत्र में कहा ,‘‘ खेल एक साल के लिये टलने से कुछ खिलाड़ियों के कैरियर, क्वालीफिकेशन और योजना पर असर पड़ेगा। हम सभी जरूरी मदद करेंगे।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं बातचीत कर रहा हूं। भारत में लॉकडाउन खत्म होने के बाद महासंघों से बात की जायेगी। खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम युवा कार्य और खेल मंत्रालय से मशिवरा करके तैयारी की नयी योजनायें बनायेंगे।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार