IOA ने कोरोना से उबरे पांच खिलाड़ियों को वैक्सीन की पहली डोज लेने का दिया निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2021

 नयी दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने हाल में कोविड-19 से उबरे पांच खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पहला टीका लगाने के लिये कहा है। ये पांचों खिलाड़ी ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं। इस सूची में सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) के रूप में एकमात्र मुक्केबाज शामिल है जबकि चार अन्य निशानेबाज हैं। निशानेबाजों में 19 वर्षीय सौरभ चौधरी भी शामिल हैं जिन्होंने इस साल आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था। अन्य तीन निशानेबाज राही सरनोबट (महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल), दीपक कुमार (10 मीटर एयर राइफल) और शॉटगन निशानेबाज मैराज अहमद खान शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध