IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2019

लुसाने। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुना गया। बत्रा को यहां आईओसी सत्र के दौरान इस प्रतिष्ठित सीट के लिये चुना गया। उन्हें 62 में से 58 मत मिले जबकि चार मत उनके खिलाफ पड़े। बत्रा ने अब राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और एक अंतरराष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष होने के साथ आईओसी सदस्य बनने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय है। 

इसे भी पढ़ें: अगले महीने होने वाले विश्व चैम्पियनशिप ट्रायल से छूट नहीं मांगेंगे बजरंग पूनिया

बत्रा अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के भी अध्यक्ष हैं। वह किसी ओलंपिक खेल के अंतरराष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय भी हैं। आईओसी में अब भारत के सक्रिय सदस्यों की संख्या दो हो गयी है।रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी को 2016 में आईओसी का सदस्य चुना गया था। वह इस प्रतिष्ठित सीट के लिये चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। आईओए के पूर्व महासचिव रणधीर सिंह 2001 से 2014 तक आईओसी के सदस्य रहे थे और उसके बाद उन्हें मानद सदस्य बनाया गया है। 

प्रमुख खबरें

Pilibhit नगर कोतवाली इलाके में तेंदुए ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे को किया घायल

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने Priyanka पर साधा निशाना, ‘नकली’ गांधी बताकर वोट पाने का लगाया आरोप

Unnao में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, छह लोगों की मौत और 20 घायल

Rishikesh के निकट लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दो लोग Ganga में डूबे, तलाश जारी