IOC को खिलाड़ियों के वेतन में कटौती की आशंका, बढ़ सकता है भ्रष्टाचार-हेराफेरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2020

नयी दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने संयुक्त राष्ट्र और इंटरपोल के साथ मिलकर प्रकाशित किये गये एक पेपर में खेल से जुड़े पेशेवर लोगों के वेतन में कटौती और भुगतान में देरी करने के खिलाफ आगाह किया है क्योंकि इससे कोविड-19 महामारी के बाद खेल गतिविधियां शुरू होने पर भ्रष्टाचार बढ़ सकता है। आईओसी, इंटरपोल और संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय ने ड्रग्स एवं अपराध पर संयुक्त रूप से प्रकाशित पेपर में जोर दिया कि महामारी के दौरान खेलों की अखंडता को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: यूनिस खान के खिलाफ ग्रांट फ्लावर के बयान पर PCB का टिप्पणी से इनकार

पेपर के अनुसार, ‘‘पेशेवर खिलाड़ियों के वेतन पर असर पड़ सकता है, जो भुगतान में कमी या देरी के कारण हो सकता है और आर्थिक स्थिति खेलों पर दबाव डालती है। ऐसे में भ्रष्ट और आपराधिक समूह इस स्थिति का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। ’’ इसके मुताबिक, ‘‘इसलिये सिफारिश की जाती है कि जहां तक संभव हो, उन लोगों का वेतन कम करने से बचने पर ध्यान रखा जाये जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और काफी प्रभावित हैं और अगर जरूरी हो तो जहां तक संभव हो, इसे अस्थायी तौर पर किया जाये।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा