आईओसी पूर्वोत्तर में तीन नए बॉटलिंग संयंत्र लगाने की बना रही है योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2022

गुवाहाटी, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) अपनी एलपीजी बॉटलिंग क्षमता में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए पूर्वोत्तर भारत में तीन नए संयंत्रों की स्थापना की योजना बना रही है। आईओसी के कार्यकारी निदेशक (इंडियन ऑयल-एओडी) जी रमेश ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में एलपीजी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वहां पर तीन नए संयंत्र लगाने की योजना है। इससे कंपनी की एलपीजी बॉटलिंग की वार्षिक क्षमता वर्ष 2030 तक बढ़कर आठ करोड़ सिलेंडर हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ये संयंत्र मिजोरम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 325-350 करोड़ रुपये के कुल निवेश से स्थापित किए जाएंगे। इनका संचालन पूर्ण स्वामित्व और सार्वजनिक-निजी भागीदारी(पीपीपी) मॉडल के रूप में किया जाएगा। आईओसी की पूर्वोत्तर इकाई इंडियन ऑयल-एओडी की मौजूदा बॉटलिंग क्षमता सालाना 5.23 करोड़ गैस सिलेंडर की है।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus