IOC अधिकारी बोले, कोरोना वायरस के चलते टोक्यो ओलिंपिक का टलना तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

लॉस एंजिलिस। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अधिकारी डिक पाउंड ने कहा कि दुनिया भर में कोविड 19 के प्रकोप के कारण इस साल तोक्यो ओलंपिक टलना तय है। आईओसी ने रविवार को कहा कि वह 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होने वाले खेलों के बारे में चार सप्ताह के भीतर फैसला लेगी। पाउंडका मानना है कि आईओसी खेलों को स्थगित करने पर विचार कर रही है चूंकि खेलों को रद्द करने की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा ,‘‘ जापान सरकार , अंतरराष्ट्रीय महासंघों, राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों से बात करके ही फैसला लिया जायेगा। चार सप्ताह के भीतर प्लान बी पर विचार किया जायेगा।’’ वहीं आईओसी के प्रवक्ता ने पाउंड की टिप्पणी पर सीधे कोई जवाब नहीं देते हुए कहा ,‘‘ हर आईओसी सदस्य को कार्यकारी बोर्ड के फैसले का अपने हिसाब से अनुमान लगाने का अधिकारी है। लेकिन इस पर तस्वीर साफ होने में अभी समय लगेगा।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा