आईओसी का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ मामूली बढ़कर 6,360 करोड़ रुपये पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ मामूली बढ़कर 6,360.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। परिचालन के मोर्चे पर तिमाही के दौरान कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन भंडारण पर प्राप्ति कम होने से उसके मुनाफे में मामूली वृद्धि ही दर्ज हुई। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 6,360.05 करोड़ रुपये या 6.93 रुपये प्रति शेयर रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 6,227.31 करोड़ रुपये या 6.78 रुपये प्रति शेयर रहा था।

इसे भी पढ़ें: हंसल मेहता और जूही चतुर्वेदी धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पैनल चर्चा में हिस्सा लेंगे

तिमाही के दौरान कंपनी आमदनी 46 प्रतिशत बढ़कर 1.69 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 2021-22 के लिए पांच रुपये प्रति शेयर या 50 प्रतिशत के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत बढ़कर 12,301.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पहली छमाही में कंपनी की आय 2.04 लाख करोड़ रुपये से 3.24 लाख करोड़ रुपये हो गई। अप्रैल-सितंबर के दौरान कंपनी को प्रत्येक बैरल कच्चे तेल को ईंधन में बदलने पर 6.57 डॉलर की प्राप्ति हुई।

प्रमुख खबरें

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल