Apple अमेरिका में बेचेगा मेड इन इंडिया iPhone 17 फोन, नहीं हुआ ट्रंप की धमकी का असर

By Kusum | Aug 20, 2025

एपल  भारत में अपने अपकमिंग आईफोन 17 लाइनअप के सभी मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग करेगा। इनमें दो प्रो मॉडल भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के नए आईफोन मॉडल सितंबर में लॉन्च होंगे। एपल लॉन्च के साथ ही अमेरिका में मेड इन इंडिया आईफोन बेचेगा। Bloomberg ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार के चलते एपल ने चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए डिवाइस प्रोडक्शन के लिए भारत का रुख किया है। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिनों पहले एपल से भारत में आईफोन का प्रोडक्श न करने को कहा था। उनका कहना था कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन का प्रोडक्शन यूएस में ही होना चाहिए। इसके बावजूद एपल का फोकस भारत में अपना प्रोडक्शन जारी रखने और बढ़ाने पर है। 

भारत में आईफोन के प्रोडक्शन को लेकर टाटा ग्रुप केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले दो सालों के अंदर भारत के अंदर लगभग आधे से ज्यादा आईफोन का उत्पादन कर लेगी। तमिलनाडु में टाटा के Hosur प्लांट और बैंगलोर एयरपोर्ट के नजदीक Foxconn के प्लांट में आईफोन का प्रोडक्शन पहले से ही हो रहा है।  

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित