Apple को बड़ा झटका, iPhone 17 सीरीज का ये मॉडल उम्मीद के मुताबिक नहीं बिका

By Kusum | Oct 03, 2025

Apple ने पिछले महीने आईफोन 17 सीरीज लॉन्च की थी, जिसमें आईफोन 17, आईफोन एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन प्रो मैक्स मॉडल शामिल थे। सीरीज को लेकर लोगों में खूब उत्साह था। प्री-बुकिंग शुरू होते ही सारे रिकॉर्ड टूट गए और मांग को देखते हुए ऐप्पल को कुछ मॉडल का प्रोडक्शन बढ़ाना पड़ा। हालांकि, आईफोन एयर के साथ ऐसा नहीं हुआ। इस मॉडल को कंपनी की उम्मीद से कम ग्राहक मिल रहे हैं। 

5.6mm की मोटाई वाला आईफोन एयर ऐप्पल का अब तक का सबसे पतला मॉडल है। इसमें 6.5 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मलिता है जो 120z रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें प्रो मॉडल वाला A19 Pro चिपसेट लगा है जिसे 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसके रियर में 48MP का फ्यूजन कमरा और फ्रंट में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है। ये केवल ई-सिम को सपोर्ट करता है और इसी वजह से इसे चीन में लॉन्च नहीं किया जा सका है। चीन में इस फोन को अभी तक रेगुलेटरी अप्रूवल नहीं मिली है।  

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत

UP की Anushka Yadav का Golden Throw, दो बार National Record तोड़ Asian Games में बनाई जगह

PMCH Principal Dr. Singh पर एक्शन क्यों? सरकार का खुलासा- मंत्री के दौरे से गायब, Private Clinic में थे व्यस्त

Manchester City का Mega Deal: Elliot Anderson बने ब्रिटेन के सबसे महंगे फुटबॉलर, सारे रिकॉर्ड ध्वस्त