iPhone बनाने वाली कंपनियां कर रहीं सब्सिडी की मांग,सरकार ने किया था वादा

By Kusum | Jan 08, 2025

Foxconn और Dixon टेक्नोलॉजी ग्रुप की तरफ से Apple प्रोडक्शन किया जाता है। वहीं अब ये दोनों कंपनियां सरकार से सब्सिडी की मांग कर रही हैं। दरअसल, PLI स्कीम के तहत कंपनियों को सरकार की तरफ से सब्सिडी ऑफर की जा रही है। सरकार के प्रोडक्शन इंसेंटिव प्रोग्राम के तहत उन्हें सब्सिडी मिलनी थी। अब कंपनियों की तरफ से भारत से इसकी मांग भी हो रही है। 

सरकार इन दोनों कंपनियों के अनुरोधों की समीक्षा कर रही है। इस मामले में फॉक्सकॉन, डिक्सन और भारत के तकनीकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने कोई टिप्पणी नहीं की है। पीएम नरेंद्र मोदी की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना ने वैश्विक और स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के लिए वार्षिक मूल्य आधारित लक्ष्यों को तय किया था जो निश्चित स्तरों पर सीमित थे। इस योजना में ये भी प्रावधान था कि अगर कुछ कंपनियां अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचती हैं तो उनका इस्तेमाल न हो पाने वाला सब्सिडी फंड उन योग्य आवेदकों को आवंटित किया जाएगा जिन्होंने अपने लक्ष्य को पार क लिया हो। 

प्रमुख खबरें

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!