Iphone का अब तक का सबसे बढ़िया तिमाही प्रदर्शन, हुई तूफानी बिक्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2020

सैन फ्रांसिस्को। आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल ने पिछले साल की अक्टूबर-दिसंबर में तिमाही में रिकॉर्ड लाभ कमाया है। कंपनी की डिजिटल सेवाओं और पहनने योग्य प्रौद्योगिकी उपकरणों की बिक्री के साथ-साथ आईफोन की बढ़ी बिक्री ने भी कंपनी को लाभ कमाने में मदद की है।

समीक्षावधि में कंपनी का शुद्ध लाभ अब तक का सबसे ऊंचा यानी 22 अरब डॉलर रहा। जबकि इस दौरान कंपनी की कुल राजस्व आय 91.8 अरब डॉलर रही। कंपनी के मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने कहा कि एपल की अब तक की सबसे अधिक तिमाही आय से हम रोमांचित हैं। इसकी प्रमुख वजह आईफोन-11 और आईफोन-11 प्रो की मांग बेहतर रहने के साथ कंपनी की डिजिटल सेवाओं और पहनने योग्य प्रौद्योगिकी उपकरणों की बिक्री बढ़ना है।

इसे भी देखें- मोबाइल नंबर पोर्ट कराना हुआ आसान, जानें नया नियम

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय