फेसमास्क पहने रखकर अनलॉक कर सकेंगे आईफोन, एप्पल ने किया अपडेट जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2022

ह्यूस्टन। स्मार्टफोन कंपनी एप्पल ने एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है जो आईफोन उपयोगकर्ताओं को यह सुविधा देगा कि वे चेहरे पर मास्क पहने रखते हुए भी अपनी डिवाइस को अनलॉक कर सकेंगे। नया अपडेट आईओएस 15.4 सोमवार को जारी किया गया और इसमें आईफोन के लिए कई अन्य फीचर भी दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में बवाल, पुलिस के सामने जमकर पथराव, फायरिंग का आरोप

एप्पल ने एक बयान में कहा कि इस नए फीचर के साथ उपयोगकर्ता मास्क पहने रखकर भी फेस आईडी के माध्यम से अपने आईफोन को अनलॉक कर सकेंगे। इसमें बताया गया कि डिवाइस को अपडेट करने पर उपयोगकर्ताओं को वेलकम स्क्रीन पर मास्क के साथ फेस आईडी इस्तेमाल करने का विकल्प मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Microsoft की सेवाएं ठप होने से दुनिया भर में डिजिटल संचार बाधित

Kangana Ranaut के खिलाफ BNS की धाराओं में FIR, Naresh Chauhan बोले- BJP स्थिति साफ करे

Bharat Summit 2026 में बोले Gaurav Gogoi, दुनिया भर में सिकुड़ रहा लोकतांत्रिक दायरा

WhatsApp Android Beta पर Text Sticker के मिले 10 नए स्टाइल, बनाना हुआ और आसान