इस IPL टीम की कप्तानी करने उतरेंगे डेविड वॉर्नर, शेयर किया विडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2020

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर को गुरुवार को फिर से आगामी आईपीएल टूर्नामेंट के लिये सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान नियुक्त किया गया। 

सनराइजर्स द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो में वार्नर ने कहा, ‘‘मैं आगामी आईपीएल 2020 के लिये कप्तानी मिलने से बेहद उत्साहित हूं। मैं टीम की अगुवाई का मौका फिर से देने के लिये बेहद आभारी हूं। ’’वार्नर की अगुवाई में सनराइजर्स ने 2016 में खिताब जीता था। वह न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की जगह लेंगे। यह 33 वर्षीय खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ के लिये एक साल का प्रतिबंध लगने के कारण 2018 के सत्र में नहीं खेल पाया था। 

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल