29 मार्च से नहीं होगा IPL का मुकाबला, कोरोना वायरस के कारण आगे बढ़ी तारीख

By अनुराग गुप्ता | Mar 13, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल के 13 वें सीजन की तारीखों में फेरबदल किया है। आपको बता दें कि 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल मुकाबले को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 14 मार्च को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी। जिसमें आठ फ्रेंचाइजी टीमों के साथ मिलकर काउंसिल नया कार्यक्रम तय कर सकता है।

बीसीसीआई ने कहा कि आईपीएल को स्थगित करने का फैसला शेयरधारकों और लोगों के स्वास्थ्य के प्रति चिंताओं और संवेदनशीलता को देखते हुए किया गया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 15 अप्रैल तक के सभी वीजा रद्द कर दिए थे, जिसके बाद माना जा रहा था कि बिना विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी में ही आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन अब आईपीएल की तारीखों में बदलाव किया गया है।

प्रमुख खबरें

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty

AYUSH क्षेत्र 2047 तक 318 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान, RIS रिपोर्ट में खुलासा

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया