गुरुवार को आमने सामने होंगे सनराइजर्स और किंग्स इलेवन, दोनों टीमों की नज़रें बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर टिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

दुबई। गेंदबाजों की नाकामी के कारण अब तक लचर प्रदर्शन करने वाले किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार को जब आमने सामने होंगे तो उनका दारोमदार टीम के बल्लेबाजों पर टिका रहेगा। किंग्स इलेवन ने अब तक पांच में से चार मैच गंवाये हैं और वह तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। सनराइजर्स ने तीन मैच गंवाये हैं और दो में उसे जीत मिली है और वह छठे स्थान पर है। किंग्स इलेवन का मजबूत पक्ष उसकी सलामी जोड़ी है। कप्तान केएल राहुल शानदार फार्म में हैं तथा उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है जबकि मयंक अग्रवाल एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। इन दोनों ने अब तक बल्लेबाजी में मुख्य जिम्मेदारी निभायी है। निकोलस पूरण भी अच्छी भूमिका निभा रहे हैं लेकिन ग्लेन मैक्सवेल अब तक नहीं चल पाये हैं। लेकिन अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद किंग्स इलेवन को अपनी निराशाजनक गेंदबाजी के कारण हार का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: मुंबई इंडियन्स के कोच शेन बांड ने जसप्रीत बुमराह को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

भुवनेश्वर की अनुपस्थिति में सनराइजर्स का आक्रमण कमजोर हो गया है। टी नटराजन को छोड़कर संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल ने रन लुटाये हैं। समद भी खर्चीले साबित हुए है और ऐसे में वार्नर को मुंबई के खिलाफ विलियमसन से गेंदबाजी करवानी पड़ी थी। ऐसी स्थिति में किंग्स इलेवन के खिलाफ मैच में नटराजन और स्पिनर राशिद खान पर काफी दबाव रहेगा। सनराइजर्स के पास अफगानिस्तान के अनुभवी आलराउंडर मोहम्मद नबी और वेस्टइंडीज के फैबियन एलेन को अंतिम एकादश में रखने का विकल्प है लेकिन उन्हें टीम में रखने पर विलियमसन को बाहर बैठना होगा। टीमें इस प्रकार हैं : सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी। किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशाम, निकोलस पूरण, इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बराड़, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकांडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, तजिंदर सिंह, हार्डस विलोजेन। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने October में शेयर बाजार से निकाले 34,843 करोड़ रुपये

दिल्ली में फिर लगेगा ठगों का मेला... INDIA Bloc की रैली पर BJP का हमला

Ramlila Maidan में INDIA गठबंधन की रैली, Delhi Police ने तैनात किए 4000 जवान

Hina Khan और Rocky Jaiswal की शादी सिर्फ 15 मिनट में हुई, भूल गए थे सालगिरह