RCB से जुड़ने चेन्नई पहुंचे कप्तान विराट कोहली, सात दिन पृथकवास में रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2021

चेन्नई। भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए गुरुवार को यहां पहुंच गए लेकिन टीम से जुड़ने से पहले उन्हें सात दिन के पृथकवास से गुजरना होगा। नौ अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी सत्र के लिए आरसीबी की टीम मंगलवार से ही ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा ले रही है। कोहली की मास्क पहने हुए तस्वीर साझा करते हुए आरसीबी ने ट्वीट किया, ‘‘कप्तान विराट कोहली चेन्नई पहुंच चुके हैं।’’ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में आरसीबी का सामना नौ अप्रैल को यहां गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स से होगा। वर्ष 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी से जुड़े हुए कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में भारत के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतने के बाद सोमवार को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर निकल गए थे।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi