दिलचस्प मोड़ पर आईपीएल 2021, प्लेऑफ की चौथी टीम के लिए जंग जारी, रेस में 4 टीमें

By अंकित सिंह | Oct 07, 2021

आईपीएल-2021 अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। तीन टीमे आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है। वह तीन टीमे हैं दिल्ली कैपिटल, चेन्नई सुपर किंग और बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर। टक्कर अब चौथे नंबर के लिए है और ऐसे में इसके लिए दावेदार चार टीमें हैं। वर्तमान में देखे तो नंबर 4 की पोजीशन पर कोलकाता नाइट राइडर्स को बढ़त है। हालांकि, मुंबई से भी उसे टक्कर मिलती दिखाई दे रही है। पंजाब और राजस्थान के लिए भी उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई है। लेकिन जिस तरीके से मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 70 गेंद रहते ही शेष हरा दिया। उसके बाद से कहीं ना कहीं नंबर 4 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला माना जा रहा है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस दोनों के ही 12-12 अंक हैं। हालांकि, रन रेट के हिसाब से कोलकाता नाइट राइडर्स को बढ़त है। अगर कोलकाता अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान को हराने में सफल होता है तो उसका अंत 14 हो जाएगा और वह आईपीएल के प्लेऑफ का दावेदार बन सकता है। लेकिन अगर मुंबई इंडियंस अपना मैच हैदराबाद के खिलाफ बड़े अंतर से जीत जाती है तो उसके भी 14 अंक हो जाएंगे और उसके भी रन रेट में सुधार हो जाएगा। इसके बाद इन दोनों टीमों में से सर्वश्रेष्ठ रन रेट के हिसाब से जो टीम आगे होगी उसे क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा।

अगर कोलकाता राजस्थान के खिलाफ अपना मैच हार जाती है और मुंबई अपना आखिरी मैच हैदराबाद के खिलाफ जीत जाती है तो मुंबई के लिए मौका बन सकता है। कोलकाता अपना मैच जीत जाती है और मुंबई हार जाती हैं तो ऐसे में आसानी से कोलकाता के लिए भी मौका बन सकता है। 

इसे भी पढ़ें: हार पर विराट कोहली ने कहा, मैक्सवेल का रन आउट होना साबित हुआ टर्निंग प्वाइंट

राजस्थान और पंजाब 

उम्मीदें राजस्थान और पंजाब के लिए भी खत्म नहीं हुई है। हालांकि इन दोनों ही टीमों का भविष्य कोलकाता और मुंबई पर टिका हुआ है। पंजाब छठे पायदान पर है। पंजाब के लिए मौका तभी बन सकता है जब मुंबई हैदराबाद से हार गए और कोलकाता राजस्थान से हार जाए। लेकिन इस स्थिति में भी पंजाब का रन रेट बेहतर होगा तभी वह कोलकाता की जगह प्लेऑफ में जा सकती है। राजस्थान की बात करें तो उसके लिए भी मौका अच्छा है लेकिन उसे क्वालीफाई करने के लिए कोलकाता को हराना होगा। 

 

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी