IPL में धोनी की होगी दमदार वापसी, पिछले साल की असफलता भुलाकर वापसी करने उतरेगा CSK

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2021

चेन्नई। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पिछले साल के दुस्वप्न को भुलाकर इस बार दमदार वापसी करने की कोशिश करेगी। संयुक्त अरब अमीरात में खेले गये 2020 के टूर्नामेंट में तीन बार की चैंपियन सीएसके प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी। यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहला अवसर था जबकि धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पायी थी। टीम नौ अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल में नये सिरे से शुरुआत करने के लिये उतरेगी। उसका पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। सीएसके का मजबूत पक्ष उसके पास अनुभवी खिलाड़ियों का होना है जो मुश्किल परिस्थितियों में टीम की नैया पार लगाते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: चीन के व्यवहार के कारण भारत-ऑस्ट्रेलिया ने उसके खिलाफ अपनी नीति बनाई, थिंक टैंक का बयान

वेस्टइंडीज के अनुभवी आलराउंडर ड्वेन ब्रावो का वापसी पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना और उनकी चोट भी सीएसके के लिये चिंता का विषय होगा। इस बार आईपीएल मैच तटस्थ स्थलों पर खेले जाएंगे। सीएसके अपने स्पिन विभाग पर काफी निर्भर रहा है और ऐसे में उसे अपनी रणनीति बदलनी होगी। विशेषकर मुंबई के विकेटों पर जहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। सीएसके पिछले सत्र की असफलता से वापसी करने के लिये प्रतिबद्ध है लेकिन इसके लिये उसे शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा। जल्द से जल्द से अच्छा टीम संयोजन तैयार करना भी उसके लिये महत्वपूर्ण होगा। सीएसके को पिछले साल अपनी कमजोर बल्लेबाजी के कारण नुकसान उठाना पड़ा था। यदि इस विभाग में उसने सुधार नहीं किया तो फिर उसकी वापसी की संभावना कम हो जाएगी। यही नहीं टीम को जीत दिलाने के लिये उसके तेज गेंदबाजों को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडु, केएम आसिफ, दीपक चहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करेन, आर साई किशोर, मोइन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी