पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगे धोनी के धुरंधर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2021

मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में जीत की राह पर लौटने के लिये शुक्रवार को पंजाब किंग्स के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने गेंदबाजी में सुधार करके उतरना होगा। चेन्नई को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट से हराया जबकि पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को चार रन से मात दी। वानखेड़े स्टेडियम पर ओस की भूमिका को ध्यान में रखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। चेन्नई ने यहां पहले मैच में सात विकेट पर 188 रन बनाये थे जिसमें सुरेश रैना ने 54, मोईन अली ने 36 और सैम कुरेन ने 34 रन का योगदान दिया था। सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसी और धोनी उस मैच में नहीं चल सके थे। उसके बाद चेन्नई के गेंदबाज बड़ा स्कोर भी नहीं बचा सके।

इसे भी पढ़ें: टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंची बांग्लादेश की टीम, 21 अप्रैल से होगा मुकाबला

मोहम्मद शमी ने भी 33 रन देकर दो विकेट लिये लेकिन झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ महंगे साबित हुए। दोनों पर टीम ने कुल 22 करोड़ रूपये खर्च किये हैं। टीमें : चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडि, मिशेल सेंटनेर, रविंद्र जडेजा, रूतुराज गायकवाड़, शारदुल ठाकुर, सैम कुरेन, आर साइ किशोर, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भागनाथ वर्मा, सी हरि निशांत। पंजाब किंग्स: लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरण, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बरार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जोर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइजेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलेन और सौरभ कुमार। समय: मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका